🙏 Aarti Shri Sai Guruvar Ki Lyrics in Hindi PDF | आरती श्री साईं गुरुवर की 🌺

Rate Us

Aarti Shri Sai Guruvar Ki Lyrics in Hindi PDF | आरती श्री साईं गुरुवर की

🙏ૐ🙏
|| आरती श्री साईं गुरुवर की ||

👇 विषय सूचि

Aarti Shri Sai Guruvar Ki Lyrics in Hindi

─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───
आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की |

जा की कृपा विपुल सुखकारी,
दु:ख शोक, संकट, भयहारी ||

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

शिरडी में अवतार रचाया,
चमत्कार से तत्व दिखाया |

कितने भक्त चरण पर आये,
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

भाव धरै जो मन में जैसा,
पावत अनुभव वो ही वैसा |

गुरु की उदी लगावे तन को,
समाधान लाभत उस मन को ||

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

साईं नाम सदा जो गावे,
सो फल जग में शाश्वत पावे |

गुरुवासर करि पूजा-सेवा,
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

राम, कृष्ण, हनुमान रुप में,
दे दर्शन, जानत जो मन में |

विविध धर्म के सेवक आते,
दर्शन कर इच्छित फल पाते ||

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

जै बोलो साईं बाबा की,
जै बोलो अवधूत गुरु की |

‘साईंदास’ आरती को गावै,
घर में बसि सुख, मंगल पावे ||

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||
─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───

Leave a Comment

error: