🙏 Banke Bihari Ji Ki Aarti Lyrics PDF | बांके बिहारी जी की आरती 🌺

Rate Us

Banke Bihari Ji Ki Aarti Lyrics PDF | बांके बिहारी जी की आरती

🙏ૐ🙏
|| बांके बिहारी जी की आरती ||

Banke Bihari Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं |

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ||

|| श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं.. ||

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे |
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं ||

|| श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं.. ||

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी |
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं ||

|| श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं.. ||

दास अनाथ के नाथ आप हो,
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो |
हरी चरणों में शीश झुकाऊं ||

|| श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं.. ||

श्री हरीदास के प्यारे तुम हो,
मेरे मोहन जीवन धन हो |
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं ||

|| श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं.. ||

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं |

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ||
─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───

─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───

बांके बिहारी जी की आरती
(Banke Bihari Ji Ki Aarti) Complete,
धन्यवाद 📿

─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───

Leave a Comment

error: